*आगे से जा रही अंचलाधिकारी के वाहन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी एसयूवी ने धक्का मार दिया. घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के नीचे खेत में जा गिरी. दोनों वाहन में से सफारी वाहन पलट गया. इस घटना में अंचल के एक गार्ड, सीओ वाहन के चालक के अलावा दूसरे वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गए. यह घटना बुधवार को गांडेय थाना इलाके के दासडीह की है.*
*बता दें कि घटना में घायल चारों लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. घटना को लेकर बताया गया कि बुधवार की सुबह गांडेय के अंचलाधिकारी का चालक वाहन में फ्यूल लेने पेट्रोल पंप जा रहा था. चालक के साथ अंचल का गार्ड भी बैठा हुआ था. तभी जामताड़ा की तरफ से आ रही सफारी गाड़ी ने पीछे से धक्का मार दिया.गिरिडीह से आगे से जा रही अंचलाधिकारी के वाहन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी एसयूवी ने धक्का मार दिया. घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के नीचे खेत में जा गिरी. दोनों वाहन में से सफारी वाहन पलट गया. इस घटना में अंचल के एक गार्ड, सीओ वाहन के चालक के अलावा दूसरे वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गए. यह घटना बुधवार को गांडेय थाना इलाके के दासडीह की है.,बता दें कि घटना में घायल चारों लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. घटना को लेकर बताया गया कि बुधवार की सुबह गांडेय के अंचलाधिकारी का चालक वाहन में फ्यूल लेने पेट्रोल पंप जा रहा था. चालक के साथ अंचल का गार्ड भी बैठा हुआ था. तभी जामताड़ा की तरफ से आ रही सफारी गाड़ी ने पीछे से धक्का मार दिया
