गिरिडीह में बच्चों का होगा बेहतर इलाज : डॉ. किरण शंकर दास बोड़ो में गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का शुभारंभ, अब बच्चों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा

गिरिडीह में बच्चों का होगा बेहतर इलाज : डॉ. किरण शंकर दास
बोड़ो में गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का शुभारंभ, अब बच्चों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा
गिरिडीह। जिले में बच्चों के बेहतर इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर के पचंबा रोड स्थित बोड़ो में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन प्रसाद और डॉ. राकेश रंजन की पहल पर गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन रांची स्थित रिम्स के नियोनेटोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. किरण शंकर दास, महापौर प्रमिला मेहता और उपमहापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इससे पहले डॉ. राकेश रंजन के पिता बासुदेव वर्मा और माता ने अस्पताल परिसर में पूजा-अर्चना की। उद्घाटन समारोह में पिछड़ा आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रियाज अहमद, डॉ. तारकनाथ देव, पूर्व मेयर सुनील पासवान, पार्षद संजीव कुमार गुड्डू, डॉ. आरआर केडिया, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. किरण कौशल, डॉ. श्यामल कुमार, डॉ. रवि महर्षि, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. मनीष कांत, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. लिली और डॉ. पूजा समेत शहर के कई जाने-माने चिकित्सक उपस्थित रहे।
गंभीर रूप से बीमार बच्चों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. किरण शंकर दास, महापौर प्रमिला मेहता और उपमहापौर सुमित कुमार सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि गिरिडीह में बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना जिले के लोगों के लिए राहत की बात है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल शुरू होने से गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं और बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत कम हो सकती है और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
ओपीडी से लेकर एनआईसीयू और पीआईसीयू तक की सुविधा
अस्पताल के संचालक डॉ. अर्जुन प्रसाद और डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि यहां बच्चों के इलाज के लिए विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में ओपीडी, नवजात शिशुओं के लिए एनआईसीयू, गंभीर रूप से बीमार बच्चों के लिए पीआईसीयू, वेंटिलेटर और टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल 24 घंटे संचालित रहेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चों को चिकित्सा सुविधा मिल सके।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
शुभारंभ समारोह में रिंकेश कुमार, सुनील मंथन शर्मा, कवि राज, कुणाल, धनंजय कुमार, राजेंद्र वर्मा और विकास गुप्ता समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. अर्जुन प्रसाद और डॉ. राकेश रंजन को अस्पताल की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें