*चुनाव प्रचार पर निकले खब्बू तिवारी का मिल्कीपुर में जोरदार स्वागत*

अयोध्या।
विधानसभा मिल्कीपुर की शुरुआती सीमा पर स्थित बारुन बाजार में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता अजीत मौर्य के नेतृत्व में खब्बू तिवारी को 51 किलो की माला पहनाई गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने गगनचुंबी नारों और ढोल तमाशों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। बारुन पहुंचे खब्बू तिवारी ने सबसे पहले सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन किया।इसके बाद वे समर्थकों से मिले।खब्बू तिवारी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए।

Leave a Comment

और पढ़ें