वन विभाग की छापेमारी में अवैध माइका लदा वाहन जब्त, चालक फरार

जब्त, चालक फरार
गावां। गावां वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध माइका लदा एक वाहन जब्त किया है। इस दौरान वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं, चालक का पीछा करने के दौरान वन विभाग के सरकारी वाहन चालक के पैर में गंभीर चोट लग गई।
इस संबंध में वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि डोरंडा-पटना मुख्य पथ पर घघरी-कुरा के पास अवैध माइका लदा एक वाहन गुजर रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा किया और उसे जब्त कर लिया।
जब्त वाहन को गावां वन परिसर में लाकर रखा गया है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। उसका पीछा करने के दौरान वन विभाग के सरकारी वाहन चालक के पैर में गंभीर चोट लग गई। हालांकि, माइका लदा वाहन लेकर जा रहा चालक भागने में सफल रहा।
फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं कर्मी: वनपाल राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में वनरक्षी जिलजीत कुमार, रोसी रंजन और सुमित चौधरी शामिल थे।

और पढ़ें