विदाई सह सम्मान समारोह में भावुक हुए छात्र छात्राओं एवं शिक्षक गण।

गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु निकेतन मंडरखा के प्रांगण में शुक्रवार को दशम वर्ग के छात्र एवं छात्राओं का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त समारोह का विधिवत उद्घाटन स्कूल के प्रधानाध्यापक पवन कुमार वर्मा के द्वारा द्वीप प्रजलित कर किया गया। वही समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक भवानी सर के द्वारा किया गया जिसमें क्षेत्र के अभिभावक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे। वही सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक चंपक विश्वकर्मा, पप्पु वर्मा, सुभाष मंडल कुमार ने कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करिए ताकि आने वाले समय में आपका भविष्य उज्जवल हो। वही विद्यालय के – डायरेक्टर उमेश कुमार के द्वारा सभी बच्चों को – प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दिए। वहीं बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम वर्ग दशम के छात्राओं को विदाई कर रहे हैं लेकिन अंदर हमारे दिल से कभी भी मेरा बच्चा मेरे दिल से नहीं जाएंगे। वही विद्यालय के शिक्षक आनंद सर के द्वारा कहा गया कि आप ही लोग देश का भविष्य हैं आप ही इस देश को संवारएवं सजा सकते हैं इसलिए दिन-रात मेहनत कर अपने मंजिल को पाना है। वही उन्होंने कहा कि विद्या एक ऐसा धन है जो बांटने से कमता नही बल्कि धीरे धीरे बढते जाता है यही एक ऐसा धन है जिसको भाई पिता या कोई अन्य सगा संबंधी आपसे छीन नहीं सकता है। इसलिए आप लगन और परिश्रम से इसको पा सकते हैं और अपने मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। वही मौके पर अनिल सर, कमलेश सर के साथ दर्जनों अभिभावक छात्र-छात्राएं मौके पर मौजूद थे। वही विदाई सह सम्मान समारोह में मंजीत दास, सुजीत, अजित, संतोष, चंदन, कृष्णा वर्मा, कृष्णा, मनीषा कुमारी, अनु , प्रियंका, काजल, मनीषा, सुमन, सभी भावुक हो गए I इस दौरान कक्षा 9वीं के छात्र छात्राओं ने कक्षा 10वीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी तथा आगामी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होकर उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में छात्र छत्राओं को अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाध्यापक पवन कुमार, वर्मा, शिक्षक अनिल, भवानी, पप्पु, कमलेश, चंपक, आनंद, भागीरथ, सुभाष, उमेश, बब्लू, शकुंतला, रेखा , मोनिका, बिनीता, अंजली मिस उपस्थित थे l

Leave a Comment

और पढ़ें

तिसरी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र तिसरी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य रैली एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल

*प्रेस विज्ञप्ति* *——————–* *——————-* – *चतरा पुलिस* *दिनांक 18.03.2026* ——————– ——————– *टी0एस0पी0सी0 संगठन ( सुदर्शन जी ) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार* *प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट* दिनांक 18/03/2026

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित में बीते कई दिनों से मनरेगा कर्मियों के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जो कि आज दिन बुधवार को सुबह 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि जे ई को आगामी पर्व के बाद हटा दिया जाएगा। जो 8 वर्षों से टीका हुआ था। साथ ही हड़ताल में बैठे लोगों ने लिखित रूप से मांगा किया। वहीं जब लिखित रूप से दिए दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने तो अनिश्चिकालीन धरना स्वयं ही हटा लिया गया है।