सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बी.एड एवं डी.एल.एड सत्र 2026-28 का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित गिरिडीह। सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, गिरिडीह में बी.एड एवं डी.एल.एड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए प्रशिक्षणार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं अनुशासन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के उपनिदेशक आकाश परमहंस, मुख्य अतिथि विभा सिंह एवं प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. शमा प्रवीण रहीं, जबकि मंच संचालन निभा ने किया। इस अवसर पर उपनिदेशक आकाश परमहंस ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त, संस्कारित एवं विकसित समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने प्रशिक्षण काल का सदुपयोग करते हुए जिम्मेदार, संवेदनशील एवं कुशल शिक्षक बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की अपील की। मुख्य अतिथि विभा सिंह ने कहा कि एक शिक्षक आने वाली पीढ़ी के भविष्य का निर्माता होता है। उसके ज्ञान, व्यक्तित्व एवं संस्कार का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआत है। महाविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि योग्य, नवाचारशील एवं जिम्मेदार शिक्षक तैयार करना है, जो शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, परिश्रम, समयबद्धता एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूरा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बी.एड पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी डॉ. कौशल राज ने दी, जबकि डी.एल.एड पाठ्यक्रम के संबंध में प्रो. धर्मेंद्र कुमार मंडल ने प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने एनएसएस की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके अलावा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. ओमप्रकाश राय, प्रो. राजकिशोर प्रसाद, प्रो. पोरस कुमार, प्रो. बृजमोहन कुमार, प्रो. गुलशन कुमार एवं प्रो. सोमा सूत्रधर ने अपना परिचय देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शिक्षण-अभ्यास, परीक्षा प्रणाली, उपस्थिति एवं महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन प्रो. संदीप चौधरी ने किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सफल शैक्षणिक जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश, प्रियेश, पूजा, कृष्णा, उदय सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।