“गिरिडीह जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बेरदोंगा पंचायत के चपरडीह गांव में मां काली पूजा का आयोजन पिछले कई दिनों से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा था। इस दौरान गांव में भव्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मेले का आनंद उठाया और मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा के अंतिम दिन पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ मां काली को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। मां की विदाई के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बेरदोंगा पंचायत के मुखिया अर्जुन मरांडी, पंचायत समिति सदस्य रिजु कोल, वार्ड सदस्य शिवलाल हांसदा, रमेश हांसदा एवं समाजसेवी गोपाल टुडू सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इसके अलावा अध्यक्ष रिजु कोल, सचिव केला कोल, उपसचिव बलदेव कोल, सदस्य नारायण कोल, लालजीत कोल, खरताल कोल, प्रकाश कोल, शंकर कोल, संतोष कोल, पंकज कोल, मोहन कोल, संतु कोल, हेमलाल कोल, टिंकू कोल, संजय कोल, चेतलाल कोल, दिनेश कोल एवं प्रदीप कोल समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।”
चपरडीह गांव में मां काली पूजा का भक्तिमय माहौल में समापन, नम आंखों से दी गई मां को विदाई
और पढ़ें
- विज्ञापन