*चुनाव के बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ा, समस्याओं से त्रस्त हैं लोग ।
*फ़ाब्ला का जन अभियान जारी, आज मानजोरी तथा महुआर पंचायत के लोगों से हुई मुलाकात।*
चुनाव बाद एक बार फिर जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। लोग समस्याओं से त्रस्त हैं, कोई पूछने वाला नहीं। इस स्थिति में आम लोगों को अपने सवालों पर एकताबद्ध होकर जनसंघर्ष में उतरना होगा, इसके सिवा कोई विकल्प नहीं है।
उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने आज पार्टी की ओर से चल रहे जन अभियान के दौरान मानजोरी तथा महुआर पंचायत में लोगों से हुई मुलाकात के दौरान कही।
इस दौरान लोगों ने भी अपनी समस्याओं को रखा और उनके प्रति जीते हुए प्रतिनिधियों की बेरुखी बताई। पता चला सरकारी शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की लचर अवस्था के कारण लोगों का इस नाम पर जमकर दोहन हो रहा है। कई स्कूल एक ही शिक्षक के भरोसे चलाए जा रहे हैं। प्रखंड के अस्पताल में भी पूरे डॉक्टर नहीं हैं। भयंकर ठंड में भी सभी गरीबों को कंबल नसीब नहीं हुआ। राशन की चोरी नहीं रुकी है ऊपर से के वाई सी के नाम पर दोहन हो रहा है। विकलांग,वृद्ध और विधवाओं का पेंशन कई महीनों से रोककर रखा गया है। नल जल योजना सही ढंग से काम नहीं कर रही। सरकार की लापरवाही से किसानों का धान सस्ते में ही खरीद लिया गया।
मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता शंभू ठाकुर, महेंद्र साव सहित लखन गोस्वामी, परमेश्वर साव, विनोद तुरी, मंटू तुरी, किशुन तुरी, दीनू दास, प्रदीप गोस्वामी, नारायण साव, बंधु महतो, लालो दास, बासदेव दास, गोपाल गोस्वामी, विनोद पंडित, सत्यम कुमार, विनय कुमार, मोहन पंडित, जयलाल पंडित, गिरजा पंडित, यदु पंडित, रेशमी देवी , बसंती देवी, उर्मिला देवी, रोहित गोस्वामी, कृष्णा कु गोस्वामी, कौशल्या देवी, चिंतामणि देवी, सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।
