दिखावा और सरेंडर नहीं, हर परिस्थिति में जनता के लिए संघर्ष ही महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि ।*

*बेंगाबाद में याद किए गए कॉमरेड महेंद्र सिंह, श्रद्धांजलि देकर लिया जनसंघर्ष का संकल्प, निकला मार्च।जनसंघर्ष के रास्ते कोई दिखावा और सरेंडर नहीं होता, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के लिए संघर्ष का रास्ता होता है, और यही है कॉमरेड महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि!उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने आज बेंगाबाद में आयोजित कॉमरेड महेंद्र सिंह शहादत संकल्प दिवस पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि देने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि, कॉमरेड महेंद्र सिंह सरीखे नेता सिर्फ नेता नहीं थे, बल्कि लूट के लिए बनने वाले गठबंधनों के बीच सही संघर्ष की राजनीति का एक विचार बन गए। उनकी शहादत के बाद भी उनका विचार हमें हर परिस्थिति में जनता के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ा रहने की नसीहत देता है।
श्रद्धांजलि संकल्प के उपरांत श्री यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से एक मार्च निकाला गया जो प्रखंड कार्यालय तक गया और एक 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। कहा गया कि, यदि जनहित के मुद्दों का हल नहीं निकाला गया, अन्यथा फॉरवर्ड ब्लॉक संघर्ष तेज करेंगी।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से फॉरवर्ड ब्लॉक नेता सोमनाथ मुखर्जी, शंभू तुरी, शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, शंभू कुमार, मनोज कुमार यादव, महादेव महतो, फोदार सिंह, सुखदेव गोस्वामी, महेंद्र साव, भीम सिंह, मनोज यादव, रोहित यादव, राजू पासवान, टिंकू यादव, टुनटुन तुरी, मालती देवी, विमला देवी, कौशल्या देवी, चमेली देवी, नीरा देवी, बसंती देवी, सारो देवी, शांति देवी, मंजू देवी, सुनीता कुमारी, चंपा देवी, पातो देवी, तारा देवी, बलदेव साव, विनोद तुरी, चोवा रजक, भुदाली पंडित, नारायण दास, फागू पुजहर, द्वारिका पुजहर, भिखारी यादव, गुलाब मोहली, शिवशंकर पुजहर, नंदलाल रजक, दिनेश राय सहित बड़ी तादाद में महिला-पुरुष मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।