गिरिडीह (Giridih)। झारखंड द्वारा जिले में संचालित योजनाओं की बर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी बीडीओ गणेश रजक ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि जिले में मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना एवं मनरेगा योजनाओं समेत कई योजनाएं संचालित है। जिसका सीधा लाभ लाभुक को प्राप्त होता है।
मईया सम्मान योजना के 117 आवेदन रिजेक्ट
उन्होंने बताया कि मईया सम्मान योजना को लेकर ऑनलाइन 45 769 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें 39 720 आवेदन स्वीकृत किये गये है। इन आवेदनों में 117 आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है। जबकि प्राप्त आवेदन में कतिपय त्रुटि के कारण 3922 आवेदन पेंडिंग हैं। जिसका निराकरण कराने की प्रक्रिया जारी हैं। उन्होंने बताया कि 22 224 का विभिन्न कारणों से पेमेंट फेल हो गया था। उसका करेक्शन का काम जारी है।
इसे भी पढ़ें : लंगटा बाबा के समाधि पर्व पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब
774 आबुआ आवास का सेंक्शन पेंडिंग
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने बताया कि साल 202
