तिसरी में 14 सितंबर से शुरू हो रहा,आठ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव, गांधी मैदान पहुंचे बाबूलाल मरांडी

तिसरी में 14 सितंबर से शुरू हो रहा आठ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव, गांधी मैदान पहुंचे बाबूलाल मरांडी
तिसरी/गिरिडीह। तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान एक बार फिर गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के रंग में रंगने जा रहा है। तिसरी में आगामी 14 सितंबर से आठ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और स्थानीय लोगों में खास
उत्साह देखने को मिल रहा है।
बता दें कि तिसरी में पिछले कई वर्षों से गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। आठ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में एक से बढ़कर एक धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी बीच आज शाम झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष सह राजधनवार विधायक बाबूलाल मरांडी तिसरी के गांधी मैदान पहुंचे। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों और गणेश चतुर्थी महोत्सव कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
बाबूलाल मरांडी ने महोत्सव कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर आयोजन की तैयारियों और मेले की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर कमेटी के सदस्यों से बातचीत की और महोत्सव की तैयारियों को जाना।
मौके पर गणेश चतुर्थी महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव, पंकज कुमार साह, राजकुमार शर्मा, प्रवीण सिंह, नितेश यादव, उदय यादव, अजय रजक, जानू सिंह, पवन यादव, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
वहीं, महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में उत्सवी माहौल बनने लगा है। श्रद्धालुओं को अब 14 सितंबर का इंतजार है, जब गणपति बप्पा की स्थापना के साथ आठ दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।
आठ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। तिसरी के लोगों को उम्मीद है कि इस बार का गणेश चतुर्थी महोत्सव पिछले वर्षों की तुलना में और भी भव्य और यादगार होगा।
तिसरी में 14 सितंबर से शुरू होगा आठ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव, गांधी मैदान पहुंचे बाबूलाल मरांडी

और पढ़ें