तिसरी गणेश पूजा समिति ने गरीब और असहाय लोगों के बीच बांटा राशन, बच्चों को दी कॉपी-कलम

oplus_4194304

तिसरी गणेश पूजा समिति ने गरीब और असहाय लोगों के बीच बांटा राशन, बच्चों को दी कॉपी-कलम
तिसरी/गिरिडीह। तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में चल रहे गणेश महोत्सव के दौरान गणेश पूजा समिति की ओर से सामाजिक सरोकार का सराहनीय उदाहरण पेश किया गया। समिति के अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में समिति के कई सदस्यों की मौजूदगी में गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया।
बताया गया कि समिति की ओर से करीब 40 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं, छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी और कलम भी वितरित की गई, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।
गणेश पूजा समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि धार्मिक आयोजन के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता का संदेश देता है।
समिति के अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद का यह सिलसिला आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले समय में गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए समिति की ओर से बड़े स्तर पर सामाजिक कार्य करने की तैयारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिलता है, बल्कि तिसरी का नाम भी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ता है। गणेश पूजा समिति की इस पहल को क्षेत्र में सामाजिक सेवा और मानवता की दिशा में एक अच्छी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें