
तेनुघाट ओपी अंतर्गत पुतकाडीह क्षेत्र का मामला*
=======================
*उपायुक्त बोकारो श्रीमती विजया जाधव* के निर्देशानुसार *जिला खनन पदाधिकारी* के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के *तेनुघाट ओ.पी. अन्तर्गत मौजा पुतकाडीह क्षेत्र पर कुल 03 जगहों पर लगभग 115 टन अवैध रूप से कोयला खनिज का भण्डार* किया हुआ पाया गया।टीम ने विधिवत सभी *अवैध कच्चा कोयला जब्त कर तेनुघाट ओपी को सुपुर्द करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज* कराई।उक्त अभियान में *खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, एवं स्थानीय पुलिस बल* मौजूद थे।
