झारखंड विधानसभा चुनाव में गिरिडीह जिले में छह विधानसभा में से झामुमो को दो सीट, भाजपा को तीन सीट और एक सीट जेएलकेएम को मिली है। इंडिया गठबंधन ने इस बार 2 पुरानी सीटें डुमरी और बगोदर गंवा दी।
जबकि एनडीए को पिछले चुनाव से दो अधिक सीट मिले हैं।डुमरी, जमुआ और बगोदर के सिटिंग एमएलए को जनता ने विधानसभा के बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यहां के चुनाव परिणाम की एक और खासियत यह भी रही कि इस जिले की जनता ने झारखंड के तीन स्टार प्रचारक बाबूलाल मरांडी, कल्पना मुर्मू सोरेन और जेएलएकेम प्रमुख जयराम महतो को जिता कर विधानसभा भेजा है।
गिरिडीह विधानसभा से जीत दर्ज करने के बाद झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य सोनू को मिला जीत का प्रमाणपत्र।
जीत के बाद जमुआ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी का बयान, सुने क्या कहा।
बगोदर विधानसभा से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो का बयान।
डुमरी से झामुमो के किले को ध्वस्त कर मंत्री बेबी देवी को चुनाव में पराजित करने के बाद क्या कहा जयराम महतो ने सुने…
धनवार विधानसभा से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी का बयान।
