गिरिडीह:- इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने जिला अध्यक्ष आलोकनंदा बख्शी के आधिकारिक दौरे पर कई उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों का आयोजन किया।
दिन की शुरुआत हुनर सेंटर में हुई, जहां क्लब ने 50 बच्चों के लिए 6 डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, इनर व्हील लोगो प्रिंट किया हुआ टी-शर्ट और क्राफ्ट सामग्री प्रदान की। यह पहल शिक्षा और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके बाद, जिला अध्यक्ष ने क्लब द्वारा किए गए प्रोजेक्ट्स की फाइलों की समीक्षा की और उनके कार्यों की भरपूर सराहना की।
क्लब ने एक अनोखा प्रोजेक्ट भी शुरू किया, जिसमें एक गेराज में पुरानी वस्त्रों की दुकान खोली गई। इन कपड़ों को क्लब सदस्यों द्वारा दान किया गया है, और इसे एक जरूरतमंद महिला द्वारा संचालित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उनके जीविकोपार्जन के साधन उपलब्ध कराना है।
साथ ही, क्लब ने मेयाबाकी फॉरेस्ट बनाने की शुरुआत की, जो अगले 3-5 वर्षों में तैयार होगा।
शाम को हुई जनरल बॉडी मीटिंग में क्लब ने दो व्ह

