आयुष फाउंडेशन धनबाद दिवाली के अवसर पर पुरानी और नई वस्त्र सामग्री, दीया-बत्ती, मिठाई, पटाखे एवं फुलझड़ी का वितरण किया।

धनबाद जिले के गोविंदपुर क्षेत्र के गोरतोपा गाँव में आयुष फाउंडेशन धनबाद ने दिवाली का पर्व जरुरतमंदों के संग मनाकर उन्हें खुशियाँ बाँटने का प्रयास किया। “दिवाली उनके साथ जिनके घर में दिये नहीं” अभियान के तहत फाउंडेशन ने पुरानी और नई वस्त्र सामग्री, दीया-बत्ती, मिठाई, पटाखे एवं फुलझड़ी का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य उन लोगों तक त्योहारों की खुशियाँ पहुँचाना था,
लगभग 40 जरुरतमंद लोगों को साड़ी, शर्ट, पैंट, सलवार सूट, स्वेटर, कोट, फ्रॉक, जीन्स पैंट जैसी आवश्यक वस्त्र सामग्री और खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। फाउंडेशन ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पटाखों और नए कपड़ों की खुशियाँ साझा कीं ताकि उनकी दिवाली भी खास बने। इस नेक कार्य में संस्था की सचिव अर्पिता अग्रवाल, अध्यक्ष गणेश शर्मा, तनीषा कुमारी, सह कोषाध्यक्ष गोविन्द मोहन, ज्वाइंट सेक्रेटरी कमल गोराई ,हरजीत सिंह ,उमा कुमारी, कृष्णा और अन्य सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने इस अवसर को अपनत्व और प्यार के साथ मनाया। पिछले 3 सालों से हम इनके साथ काम कर रहे हैं, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की जिम्मेदारियों को निभाते हुए जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित हैं और आगे भी ऐसे ही कार्यों को जारी रखने का संकल्प लेते हैं।
जोहर सच न्यूज़ भारत धनबाद रिपोर्ट राम दयाल साह

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।