राजेश यादव हुए फॉरवर्ड ब्लॉक में शामिल।*

प्रदेश महामंत्री अरुण मंडल के समक्ष देवघर में ली सदस्यता, गांडेय से घोषित किए गए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी।*

आज दिनांक 26/10/2024 को पूर्व जिप सदस्य एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ (AIFB) के प्रदेश महामंत्री अरुण मंडल के समक्ष देवघर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में, पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

श्री यादव सहित फॉरवर्ड ब्लॉक में शामिल होने वाले सभी साथियों को महामंत्री श्री मंडल ने पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक में शामिल होने वालों ने पार्टी का सदस्यता फॉर्म भरकर सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा पत्र का पाठ भी किया।

इस अवसर पर महामंत्री ने कहा कि, गांडेय विधानसभा क्षेत्र से उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी, और राजेश यादव प्रत्याशी होंगे तथा इलाके में जन संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।

शामिल होने वालों में मुख्य रूप से राजेंद्र मंडल, शंभू ठाकुर, शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, संजय चौधरी, शंभू तुरी, मनोज यादव, महादेव महतो, मुस्लिम अंसारी, महेश निराला, सुदामा डोम आदि थे।

मौके पर देवघर से फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी वैद्यनाथ रजक तथा अशोक राय भी मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।