ट्रेन से कटकर किशोर का सिर कटा हुई मौत।

बीकापुर/अयोध्या ,GRP पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मानसिक रोगी बताया जा रहा मृतक अयोध्या के सराय मजरा गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। 15 साल के किशोर बृजेश कुमार ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजेश कुमार अपने घर से अपनी मौसी के लड़के को तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन छोड़ने गया था। उसे छोड़कर वापस घर आया, कुछ देर बाद बृजेश कुमार घर से बगैर बताए मोटर साइकिल लेकर कहीं चला गया था। परिवार के लोगों ने सोचा कि अभी आ जाएगा, दुकान पर सामान लाने गया होगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आया, तो परिवार के लोगों ने उसे फोन करना शुरू किया। फोन भी नहीं उठ रहा था। ट्रेन की पटरी पर लेटा बृजेश बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी आता देख बृजेश पटरी पर लेट गया, जिससे धड़ से सिर अलग हो गया। हादसे की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया, तो मृतक की पहचान बृजेश कुमार पुत्र गंगादीन निवासी सराय मजरा पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में जीआरपी पुलिस ने पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बृजेश कुमार ने यह कदम क्यों उठाया। क्यों कि उसे घर में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक एक भाई-बहन ही थे। बीच में मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसका इलाज भी चल रहा था, ठीक भी हो गया था। किशोर के मन में ऐसा विचार कैसे आ गया कि घर से करीब 14 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन से कट गया। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जीआरपी पुलिस ने मृतक किशोर के पास से बरामद सामानों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।