
*बिरनी/गिरीडीह*।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बिरनी प्रखंड के गादी पंचायत अंतर्गत ग्राम नगलो निवासी स्व उमेश वर्मा की सड़क दुर्घटना के कारण असमय निधन हो गई थी उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल दयनीय है इस बात की जानकारी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली तो कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग का निर्णय लिए और आज 21,500 रूपए का सहयोग राशि परिजन को दिया गया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति का कामना किए इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री ने कहा कि मनुष्य के प्राण विधाता के हाथ में होता है तथा हम सब ईश्वर की मर्जी के समक्ष विवश हैं, लेकिन परिजनों को आर्थिक सहायता करके उनकी मदद की जा सकती है।ताकि परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य की मृत्यु के तुरंत बाद आर्थिक बोझ न पड़े। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल बिरनी प्रखंड के साथ ही जिला के भी पदाधिकारी गण सहित मृतक के परिजन उपस्थित रहे।
