
घटना को लेकर मृतक के चचेरा भाई चंदन राय ने बताया कि दर्शन सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था। शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ।दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर कम्प्लीट भी कर लिया इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी। तबियत बिगड़ने के बाद उसे प्रशासन के द्वारा ही किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।चंदन राय ने बताया कि जहां दौड़ हो रही है वहां मेडिकल व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।इसी लापरवाही के कारण युवक की जान चली गई है।
इधर, शुक्रवार को ही छह अभ्यर्थी बीमार पड़ गए। जिनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उनमें हजारीबाग के खुशनवाज आलम, निमियाघाट के संतोष कुमार, सरिया के राजकुमार सिंह, धर्म दास पश्चिमी सिंघभूम, कोडरमा के त्रिभुवन यादव और रामगढ़ के बबलू बेदीया शामिल हैं।घटना की सूचना पर भाजपा नेता विनय सिंह और भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा मौके पर पहुंचे व्यवस्था पर सवाल उठाया
