हाल के बारिश से कच्चे घरों का भी हो गया है बुरा हाल।*

गांडेय प्रखंड के तेलझारी गांव के अत्यंत ही गरीब कई कोल आदिवासी परिवारों की पीएम आवास की दूसरी किस्त की राशि नहीं मिलने से उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीएम आवास बना नहीं और बारिश ने पुराने कच्चे घरों को भी जर्जर कर दिया है। एक साल से भी अधिक समय से ये परिवार प्रखंड से लेकर जिला तक बकाया भुगतान की फरियाद लेकर दौड़ लगा रहे हैं, ताकि आवास बन सके। लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल रहा।उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य सह गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने आज उक्त पीड़ित परिवारों की दयनीय स्थिति का जायजा लेने के उपरांत कही। श्री यादव ने कहा कि, 24 साल के झारखंड का यह भी एक नजारा है, जो  काफी दुखद है।बहरहाल, आज पीड़ित परिवार के लोगों ने एक बैठक भी की और पीएम आवास की राशि भुगतान की मांग को लेकर आगामी 24 सितंबर से गांडेय प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।पीड़ित परिवारों की तरफ से इस बात की घोषणा करते हुए श्री यादव ने कहा कि, हाल की भारी बारिश से बिरजू कोल, राजेश कोल, अर्जुन कोल, प्रबल कोल, टीपन भोगता, धीरज कोल, लालो कोल, बुधन कोल, बिल्टु कोल आदि के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। प्रशासन इसका संज्ञान ले, नहीं तो 24 तारीख से आंदोलन शुरू किया जाएगा।,मौके पर मुख्य रूप से अजय यादव सहित अर्जुन कोल, झुनु कोल, बुधन कोल, बुधन कोल- 2, प्रबल कोल, धीरज कोल, राजेश कोल, युगल कोल, सारजन कोल, मकरध्वज कोल, पच्चु कोल, टिपन भोगता, लक्ष्मण भोगता, बिरजू कोल, संतोष कोल, पूरन कोल, विष्णु कोल, बिल्टू कोल, लालो कोल, महेंद्र कोल, सुनील कोल, मंटू भोगता, विकास कोल, सहदेव कोल, नीरज कोल, किशन कोल, गुलटेन कोल के परिजन मौजूद थे।
गांडेय प्रखंड के तेलझारी गांव के अत्यंत ही गरीब कई कोल आदिवासी परिवारों की पीएम आवास की दूसरी किस्त की राशि नहीं मिलने से उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीएम आवास बना नहीं और बारिश ने पुराने कच्चे घरों को भी जर्जर कर दिया है। एक साल से भी अधिक समय से ये परिवार प्रखंड से लेकर जिला तक बकाया भुगतान की फरियाद लेकर दौड़ लगा रहे हैं, ताकि आवास बन सके। लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल रहा।
उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य सह गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने आज उक्त पीड़ित परिवारों की दयनीय स्थिति का जायजा लेने के उपरांत कही। श्री यादव ने कहा कि, 24 साल के झारखंड का यह भी एक नजारा है, जो काफी दुखद है।बहरहाल, आज पीड़ित परिवार के लोगों ने एक बैठक भी की और पीएम आवास की राशि भुगतान की मांग को लेकर आगामी 24 सितंबर से गांडेय प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।पीड़ित परिवारों की तरफ से इस बात की घोषणा करते हुए श्री यादव ने कहा कि, हाल की भारी बारिश से बिरजू कोल, राजेश कोल, अर्जुन कोल, प्रबल कोल, टीपन भोगता, धीरज कोल, लालो कोल, बुधन कोल, बिल्टु कोल आदि के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। प्रशासन इसका संज्ञान ले, नहीं तो 24 तारीख से आंदोलन शुरू किया जाएगा।,मौके पर मुख्य रूप से अजय यादव सहित अर्जुन कोल, झुनु कोल, बुधन कोल, बुधन कोल- 2, प्रबल कोल, धीरज कोल, राजेश कोल, युगल कोल, सारजन कोल, मकरध्वज कोल, पच्चु कोल, टिपन भोगता, लक्ष्मण भोगता, बिरजू कोल, संतोष कोल, पूरन कोल, विष्णु कोल, बिल्टू कोल, लालो कोल, महेंद्र कोल, सुनील कोल, मंटू भोगता, विकास कोल, सहदेव कोल, नीरज कोल, किशन कोल, गुलटेन कोल के परिजन मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।