शोषित-पीड़ित जनता के मुक्ति संघर्ष के पथ प्रदर्शक थे चारु मजूमदार – राजेश यादव।

भाकपा माले के संस्थापक कॉमरेड चारू मजूमदार की शहादत बरसी पर आज बेंगाबाद पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा शोषित-पीड़ित जनता के मुक्ति संघर्ष का पथ प्रदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।यहां अपने वक्तव्य में पार्टी नेता राजेश यादव ने कहा कि, कॉमरेड चारू मजूमदार ने कहा था, 'जनता का मुद्दा ही पार्टी का मुद्दा है'। उनके इस कथन की प्रासंगिकता जन संघर्ष की राजनीति में हमेशा बनी रहेगी। आज के संदर्भ में भी हमें जनता के ज्वलंत मुद्दों को केंद्र कर उन्हें संगठित करके आंदोलन तेज करने का काम करना चाहिए।कहा कि, मौजूदा समय देश और राज्य की सरकारों की जन विरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। अमीर-गरीब के बीच खाई बढ़ती ही जा रही है। देश के युवाओं सहित किसान और मजदूर वर्ग तबाही के कगार पर पहुंच गए हैं। शहीदों के आदर्शों पर संघर्ष ही एकमात्र विकल्प बचा है।आज की संकल्प बैठक में मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, रामलाल मुर्मू, शंभू ठाकुर, फोदार सिंह, मनोज कुमार यादव, महेंद्र साव, सुखदेव गोस्वामी, रियाज अंसारी, भुदाली पंडित, जयनारायण सिंह, बलदेव साव, सत्यनारायण साव सहित अन्य मौजूद थे।
भाकपा माले के संस्थापक कॉमरेड चारू मजूमदार की शहादत बरसी पर आज बेंगाबाद पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा शोषित-पीड़ित जनता के मुक्ति संघर्ष का पथ प्रदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
यहां अपने वक्तव्य में पार्टी नेता राजेश यादव ने कहा कि, कॉमरेड चारू मजूमदार ने कहा था, ‘जनता का मुद्दा ही पार्टी का मुद्दा है’। उनके इस कथन की प्रासंगिकता जन संघर्ष की राजनीति में हमेशा बनी रहेगी। आज के संदर्भ में भी हमें जनता के ज्वलंत मुद्दों को केंद्र कर उन्हें संगठित करके आंदोलन तेज करने का काम करना चाहिए।
कहा कि, मौजूदा समय देश और राज्य की सरकारों की जन विरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। अमीर-गरीब के बीच खाई बढ़ती ही जा रही है। देश के युवाओं सहित किसान और मजदूर वर्ग तबाही के कगार पर पहुंच गए हैं। शहीदों के आदर्शों पर संघर्ष ही एकमात्र विकल्प बचा है।
आज की संकल्प बैठक में मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, रामलाल मुर्मू, शंभू ठाकुर, फोदार सिंह, मनोज कुमार यादव, महेंद्र साव, सुखदेव गोस्वामी, रियाज अंसारी, भुदाली पंडित, जयनारायण सिंह, बलदेव साव, सत्यनारायण साव सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें