जोहार सच न्यूज संवाददाता गिरिडीह आगामी विधानसभा चुनाव में जागरूक जनता पार्टी के प्रत्याशी शमीम अख्तर ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में झलकीडीह ,कुंडलवादह , लखनपुर,बदवारा , डोकोडीह व अन्य गांवों में जाकर जनता के सुख और दुःख से रूबरू हुए। और सभी गांवों में निशुल्क ट्यूशन कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया और पठन पाठन सामग्री का वितरण किया जिसमें गरीब बच्चे का सही तरीके से विकास हो सके साथ हीं उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी विधायक इस विधानसभा क्षेत्र से चुने गए सभी ने जनता के साथ सिर्फ और सिर्फ धोखा देने का काम किया है। शमीम अख्तर ने ये भी कहा कि जनता को जागरूक होने का समय आ चुका है उन्हें जाति पाती से ऊपर उठकर ईमानदार और सक्रिय तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि को चुनना होगा। साथ हीं उन्होंने हर सम्भव जनता के साथ हर सुख और दुःख में साथ देने का वादा भी किया। तो आइए विडियो के माध्यम से जानते हैं कि शमीम अख्तर ने क्या कहा।