करमा महोत्सव पर मंडरखा सुरक्षित वन में पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

गिरिडीह, 22 सितंबर 2026। करमा महापर्व के अवसर पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के गिरिडीह वन प्रक्षेत्र अंतर्गत मंडरखा सुरक्षित वन में ग्राम वन प्रबंधन समिति, मंडरखा की ओर से करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक उत्साह के साथ करम सहित विभिन्न छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया।
पौधरोपण के माध्यम से ग्रामीणों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुखिया निरंजन कुमार जनप्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। वन विभाग के फॉरेस्टर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल महतो, अधिवक्ता रामप्रसाद वर्मा, भवानी वर्मा, महेंद्र ठाकुर, बद्री ठाकुर, इंद्रदेव महतो, दशरथ महतो, रामचंद्र महतो, बसंत वर्मा, बिनोद तुरी, अर्जुन महतो, बाली राणा सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
वहीं शीतल कुमारी, शांति कुमारी, रीना कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, सोनाक्षी, वर्षा, वंदना, अंजली और श्रुति सहित बच्चों एवं युवाओं ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति और पेड़-पौधों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश देता है। मंडरखा गांव और आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

और पढ़ें