तेलोडीह पंचायत में मैया योजना के भौतिक सत्यापन हेतु कैंप आयोजित।
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में मैया योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी योजना का भौतिक सत्यापन कराने के लिए सचिवालय पहुंचीं।
इस दौरान पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम सहित पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महिलाओं की योजना से जुड़ी पात्रता (अहर्ता) की जांच की और आवश्यक जानकारी प्रदान की।
साथ ही जानकारी दी गई कि कल यानी जुमा नमाज के बाद भी यह कैंप पुनः आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। इस दौरान बैंक या अन्य संबंधित समस्याओं का भी मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
