गिरिडीह में मौत का कहर बनकर दौड़ा ट्रक, 4 की मौत, कई गंभीर घायल

गिरिडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा और भागने के क्रम में सड़क पर खड़े एवं गुजर रहे कई वाहनों को रौंदता चला गया। ट्रक की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क किनारे मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि ट्रक ने पहले एक कार में टक्कर मारी थी। लोगों के विरोध के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसके दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद इसरी बाजार क्षेत्र में काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

और पढ़ें