हिरोडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बरबावाद इलाके के आसपास अवैध शराब के परिवहन की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और इलाके में जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान वाहन संख्या WB23C7405 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 15 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार लोगों की पहचान मानिकबाद निवासी कृष्णा साव और हेमलाल साव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच जारी है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।