
घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश फैल गया। पीड़िता छात्रा घर लौटकर पढ़ाई करने से मना कर दिया। जब परिवारवालों ने कारण पूछा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पचम्बा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
वार्ड नंबर 6 के पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन कई दिनों से ऐसी घटनाएं कर रहे थे और कई अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया है। इन्होंने स्कूल के संचालन पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी प्रिंसिपल की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वार्ड नंबर 4 के पार्षद कृष्णा कुमार साहू ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है जिसमें नाबालिग की सुरक्षा का सवाल जुड़ा हुआ है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर संस्थान की जिम्मेदारी है। अजय चौरसिया की रिपोर्ट
