गिरिडीह में सीबीएसई दसवीं के परिणाम में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रिजल्ट

गिरिडीह: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं परीक्षा सत्र 2025-26 में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।
विद्यालय की छात्रा अदिति आर्य और पियूष राज ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छात्र विभोर अग्रवाल ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रांजल पांडेय ने 89 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन की बात करें तो गुरमेहर कौर ने अंग्रेजी में 93 अंक, पियूष राज ने हिंदी में 96 अंक, तन्मय कुमार ने गणित में 87 अंक, अदिति आर्य ने विज्ञान में 94 अंक, ऋषिका रानी और पियूष राज ने सामाजिक विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए। वहीं ऋषिका रानी ने आईटी में सर्वाधिक 98 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिससे विद्यालय का कुल परिणाम और अधिक प्रभावशाली बना।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया।

और पढ़ें