बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, खुशियां बदलीं मातम में

हजारीबाग :  जिले के बरकट्ठा क्षेत्र अंतर्गत बरकट्ठा के सक्रेज गांव के पास जीटी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक चंद्रशेखर आजाद (52) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया और एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जीटी रोड पर सरिया लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को बाइक की डिक्की से शादी के निमंत्रण कार्ड मिले, जिसमें 7 मई को बेटी की शादी तय होने की जानकारी सामने आई। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक शोक का माहौल छा गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है तथा चालक की तलाश की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अजय चौरसिया की रिपोर्ट

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।