कृषि फार्म की जमीन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, तिसरी अंचल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

गिरिडीह/तिसरी प्रखंड मुख्यालय अंचल क्षेत्र में स्थित कृषि फार्म की जमीन को लेकर एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। इस संबंध में तिसरी के समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के माध्यम से उन्होंने सरकारी कृषि फार्म की जमीन को लेकर हो रही अनियमितताओं पर न्यायालय का ध्यान आकृष्ट कराया है।
राजकुमार शर्मा ने बताया कि उक्त कृषि फार्म की जमीन सरकार के अधीन है, लेकिन इसे लेकर अब तक न तो विधिवत नापी कराई गई है और न ही स्पष्ट रूप से इसकी सीमा (बाउंड्री) निर्धारित की गई है। इसके बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा स्थानीय लोगों को जमीन पर नोटिस दिया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अंचल अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद के द्वारा बिना समुचित जांच एवं नापी के ही लोगों को नोटिस थमाया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि पहले सरकार अपने कृषि फार्म की जमीन को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर नापी कराए और बाउंड्री निर्धारित करे, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाए।
समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने यह भी कहा कि यदि समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो इससे भविष्य में बड़े स्तर पर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आम लोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
फिलहाल हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें न्यायालय के आगामी आदेश पर टिकी हुई हैं, जिससे इस विवादित जमीन मामले में स्थिति स्पष्ट हो सके। बिरनी से संजीत जी का खास रिपोर्ट

3 thoughts on “कृषि फार्म की जमीन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, तिसरी अंचल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल”

Leave a Comment

और पढ़ें

तिसरी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र तिसरी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य रैली एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल

*प्रेस विज्ञप्ति* *——————–* *——————-* – *चतरा पुलिस* *दिनांक 18.03.2026* ——————– ——————– *टी0एस0पी0सी0 संगठन ( सुदर्शन जी ) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार* *प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट* दिनांक 18/03/2026

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित में बीते कई दिनों से मनरेगा कर्मियों के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जो कि आज दिन बुधवार को सुबह 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि जे ई को आगामी पर्व के बाद हटा दिया जाएगा। जो 8 वर्षों से टीका हुआ था। साथ ही हड़ताल में बैठे लोगों ने लिखित रूप से मांगा किया। वहीं जब लिखित रूप से दिए दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने तो अनिश्चिकालीन धरना स्वयं ही हटा लिया गया है।