
जिला गिरिडीह के सदर प्रखंड अंतर्गत मौजा मिर्जाडीह, पंचायत बजटो, थाना गिरिडीह (मु.) क्षेत्र में सार्वजनिक (गैरमजरुआ) भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर पक्का मकान निर्माण का गंभीर मामला सामने आया है। इस अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का संख्या–IV, थाना संख्या–184 के अंतर्गत स्थित खाता संख्या–10, प्लॉट संख्या–52 (07 डिसमिल) एवं खाता संख्या–11, प्लॉट संख्या–51 (09 डिसमिल) पूरी तरह से गैरमजरुआ सार्वजनिक भूमि है। इस भूमि पर रामदेव महतो, पिता स्व. नुनुराम महतो, निवासी ग्राम गादी, पोस्ट लेदा, थाना गिरिडीह (मु.) द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा कर पक्का मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि सार्वजनिक उपयोग की है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण कानूनन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद खुलेआम निर्माण कराए जाने से सार्वजनिक आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं दूसरे मौजा के व्यक्ति द्वारा इस तरह का अवैध कब्ज़ा किए जाने से गांव का माहौल बिगड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मामले की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को दी जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है तथा कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
ग्रामीणों ने उपायुक्त गिरिडीह, अंचल अधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी गिरिडीह (मु.) से मांग की है कि स्थल निरीक्षण कर अविलंब अवैध कब्ज़ा एवं निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए तथा दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।

3 thoughts on “गिरिडीह सदर में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्ज़ा, पक्का मकान निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश”
PHspinvip, Vip treatment for all our members. That’s pretty cool. I can gain more benefits with this!: phspinvip
Spinphapp, super convenient! Downloaded the app and so far so good. I highly recommend it: spinphapp
Looking for the spinphapp apk? Easy to find here! Secure download from the site. Worth checking it out: spinphappapk