
गिरिडीह के पावर हाउस मोड़ के पास से रविवार देर शाम से एक महिला और उसके दो बच्चा लापता हो गए हैं, सुखदेव वर्मा, जो नवडीहा (जमुआ) के निवासी हैं और वर्तमान में पवार हाउस राजकुमार गुप्ता के घर में रह रहे है ने नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। उनके अनुसार 23 मार्च की शाम 6 बजे जब वे घर पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लगा मिला और उनकी पत्नी मंजू वर्मा (27) व दो बच्चे गुंजन कुमारी (10) और ऋषभ कुमार (7) घर में नहीं थे। पड़ोसियों ने बताया कि सुखदेव वर्मा की पत्नी और उनके दोनों बच्चे रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास निकले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं महिला के माइके ने सुखदेव वर्मा पर आरोप लगाया कि उसी ने हमारी बेटी और दोनों बच्चों को छू पाया है, जबकि होली के समय से पती पत्नी दोनों में परिवारीक झगड़ा चल रहा था जिसका खबर हमलोग को नहीं था लेकिन अब यह बात सुखदेव ने अब बताया, जिससे मालूम होता है की इसमें ससुराल के सभी लोगों का हाथ है, मौके पर माइके से महिला की भाई हेमन्त वर्मा, सुजित वर्मा, दिलीप वर्मा, चच्चा विनोद वर्मा, अशोक वर्मा इत्यादि तमाम लोग मौजूद थे।
