
बेंगाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत महुवार पंचयात के दूधिटाण्ड सरकारी विद्यालय में हुआ दर्दनाक हादसा।बताया यह जा रहा है।कि विद्यालय के पुराने भवन में मजदूरों के द्वारा छत तोड़कर पुराने छड़ को बाहर निकाला जा रहा था।इनमे से जो पांच मजदूर जो काम कर रहे थे उनमें से सभी मुसिदाबाद के कावाड़ी वाले बताया जा रहा है।छड़ निकालने के क्रम में विद्यालय के छत धंस जाने से पांच मजदूर में से दो मजदूर वही दब गए बाकी तीन किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले।मोके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गया।बताया यह भी जाता है कि यह छड़ कोवाड़ी में जाने वाला था।छड़ निकालने का खुलासा नहीं हो पा रहा है।क्या विद्यालय के शिक्षक के द्वारा छड़ को बाहर निकलवाया जा रहा था ।या कवाड़ी वाले खुद छड़ को बाहर निकाल रहे थे।मोके पर बेंगाबाद थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ पहुँचे ओर जेसीबी मशीन के माध्य्म से शव को बाहर निकाले में अहम भूमिका निभाए।
