भरकट्टा I* गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के अंतर्गत “ओरियंटल +2 हाई स्कूल भरकट्टा” से सीएससी ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्रों को विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 9वीं के छात्र रघुनंदन राज को पंचायत मनकडीहा के सीएससी केंद्र के वीएलई गौतम कुमार भदानी ने ट्रॉफी देकर तथा अन्य छात्रों को मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन देकर सम्मानित किया I वही पर मौके पर उपस्थिति विद्यालय के प्रधानाचार्य बासुदेव प्रसाद ने कहा सीएससी ओलंपियाड जैसे प्रतियोगिता परीक्षा से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती है I सीएससी के गौतम कुमार भदानी ने बताया कि इस ओलंपियाड में कक्षा 3 से लेकर 12 तक के बच्चे विभिन्न विषयों में से अपनी पसंदीदा विषय को चुनकर इस में भाग ले सकते है परीक्षा में भाग लेने के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर एक निश्चित राशि का भुगतान कर भाग ले सकते है I यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की है I मौके पर विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार राम, चंदन कुमार,पंकज कुमार वर्मा, राजदीप शर्मा आदि मौजूद थे I
सीएससी ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्रों को किया सम्मानित*
और पढ़ें
- विज्ञापन

