
अयोध्या जनपद मिल्कीपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक चंद्रभानु पासवान ने क्षेत्र वासियों के साथ होली का त्योहार मनाया वे अपने पैतृक गांव रुदौली विधानसभा क्षेत्र के परसौली में होली खेलते नजर आए। इस मौके पर मिल्कीपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु ने कहा कि इस बार की होली विशेष है। उन्होंने सभी से मिलकर जीत की बधाई दी और आपसी प्रेम व सौहार्द से होली मनाने की क्षेत्र वासियों से अपील की। विधायक चंद्रभानु ने से कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में खुशहाली आती है। आप लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। विधायक ने पौराणिक कथा का जिक्र करते हुए बताया कि हिरण्यकश्यप के आदेश पर होलिका प्रह्लाद को मारने के लिए आग में बैठी। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गई। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन की परंपरा शुरू हुई। यह त्योहार एकता और नवजीवन का प्रतीक माना जाता है। हमारी ईश्वर से यही कामना है कि आप लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती रहे।
