
उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य सह गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने आज उक्त पीड़ित परिवारों की दयनीय स्थिति का जायजा लेने के उपरांत कही। श्री यादव ने कहा कि, 24 साल के झारखंड का यह भी एक नजारा है, जो काफी दुखद है।बहरहाल, आज पीड़ित परिवार के लोगों ने एक बैठक भी की और पीएम आवास की राशि भुगतान की मांग को लेकर आगामी 24 सितंबर से गांडेय प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।पीड़ित परिवारों की तरफ से इस बात की घोषणा करते हुए श्री यादव ने कहा कि, हाल की भारी बारिश से बिरजू कोल, राजेश कोल, अर्जुन कोल, प्रबल कोल, टीपन भोगता, धीरज कोल, लालो कोल, बुधन कोल, बिल्टु कोल आदि के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। प्रशासन इसका संज्ञान ले, नहीं तो 24 तारीख से आंदोलन शुरू किया जाएगा।,मौके पर मुख्य रूप से अजय यादव सहित अर्जुन कोल, झुनु कोल, बुधन कोल, बुधन कोल- 2, प्रबल कोल, धीरज कोल, राजेश कोल, युगल कोल, सारजन कोल, मकरध्वज कोल, पच्चु कोल, टिपन भोगता, लक्ष्मण भोगता, बिरजू कोल, संतोष कोल, पूरन कोल, विष्णु कोल, बिल्टू कोल, लालो कोल, महेंद्र कोल, सुनील कोल, मंटू भोगता, विकास कोल, सहदेव कोल, नीरज कोल, किशन कोल, गुलटेन कोल के परिजन मौजूद थे।
