
बगोदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम खेतको निवासी श्री भुनेश्वर सिंह के पुत्र प्रवासी श्रमिक तुलसी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का मुम्बई (पनवेल) में कंपनी में कार्य के दौरान संदेहास्पद स्थिति में मृत पाया गया था। पनवेल से पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की दुखद खबर मिलने पर *बगोदर पूर्व विधायक श्री नागेंद्र महतो* मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनो से मुलाकात कर ढाढस बंधाये साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिए। साथ ही सरकारी प्रवधानों के अनुसार मिलने वाली मुआवजा राशी दिलाने में मदद की बात कही। मृतक मुंबई में अपने परिवार के साथ रहकर हाइवा ड्राइवर के रूप में काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी मां बाप बच्चे को छोड़ गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सकते में हैं। रामनवामी पूजा की खुशी मातम में बदल गई है। वहीं पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान पार्थिव शरीर को देखने के लिए हजारों ग्रामीण पहुंचा।
