जोहार सच न्यूज संवाददाता गिरिडीह सदर प्रखण्ड अंतर्गत बंदरकुप्पी गांव में वर्षों से चलते आ रहे चैत्र नवरात्रि महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कलश स्थापना के बाद आज पंचम दिवस में बड़े हीं धूम धाम के साथ स्कंद माता का पूजन वैदिक मंत्रोचारण के साथ आचार्य जी ने करवाई। साथ हीं पाठ प्रारंभ कर भाव्यमय दिवमय सुंदरमय ललितमय ललितमय आरती कर लोगों को भक्तिमय करने का कार्य किया। बताया जा रहा है कि हजारों बरस पहले से ही यहां प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा भवानी का पूजन अर्चन किया जा रहा है। यहां की महिमा अपरम्पार है। भक्तगण जो भी मनोकामना को लेकर आते हैं। माता रानी उनकी मनोकामना को जरूर पूर्ण करते हैं।