माले नेता ने ईद की बधाई के साथ चलाया इंडिया प्रत्याशी कॉमरेड विनोद सिंह के लिए जन संपर्क अभिय किए

भाकपा माले नेता राजेश यादव ने आज लोगों को ईद की मुबारकवाद देते हुए कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया प्रत्याशी कॉमरेड विनोद सिंह के लिए जन संपर्क अभियान चलाया।माले नेता ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, ईद जैसा त्यौहार हमें सहनशीलता, सौहार्द और भाईचारे का पालन करना सिखाता है। कहा कि, हमारे देश में विभिन्न धर्म-संप्रदाय के लोग सदियों से अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए एक दूसरे से मिलजुल कर रहते आए। लेकिन गंगा जमुनी की इस तहजीब को अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति में लगे लोग छिन्न-भिन्न करने में लगे हैं। इनसे सचेत रहने की जरूरत है।वहीं माले नेता ने आज बेंगाबाद प्रखंड के कंदवागढ़ा तथा निंगोटोल में जन संपर्क अभियान भी चलाया और कहा कि, विनोद सिंह जैसे संवेदनशील नेता के सांसद बनने से ही इस इलाके की पहचान बढ़ेगी और लोगों का भला भी होगा। बार-बार भाजपा के सांसद बनने से भी कोडरमा इलाके के जन सवालों को हल नहीं किया गया। इसलिए बदलाव जरूरी है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली मोदी सरकार ने जनता के लिए बुरे दिन ला दिए हैं। जनता बदलाव चाहती है।इस दौरान मेहताब अली मिर्जा, सलामत अंसारी, मैनेजर अंसारी, नाजीर अंसारी, जाकिर अंसारी, अताउल अंसारी, सहित फोदार सिंह, शंभू तुरी, राजेश कुमार वर्मा, संजय कुमार वर्मा, प्रद्युमन वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, गोपाल वर्मा, हीरालाल महतो, डॉ. रघुनंदन वर्मा, सेवा महतो, प्रसादी महतो, भीखन महतो, हिरामन महतो, अर्जुन महतो, शेखलाल महतो, मंगर महतो, पवन वर्मा व अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।