Weather Update: अगले 3 दिन चलेंगी ठंडी हवाएं, शीतलहर-कोहरे को लेकर पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

ठंड का प्रकोप जारी- India TV Hindi

Image Source : FILE-PTI
ठंड का प्रकोप जारी

IMD Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के चलने की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

इन राज्यों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 06-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जोकि सामान्य से नीचे है। यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यहां पर देखा जा रहा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। 8 और 9 फरवरी को असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।  

पंजाब-हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है। करनाल का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया जोकि हरियाणा-पंजाब में सबसे कम है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में जहां 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की गयी वहीं लुधियाना और पटियाला में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक कम क्रमश: 6.9 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के चलते मंगलवार को चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 470 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपात परिचालन केंद्र के मुताबिक, 473 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई और 398 ट्रांसफार्मर तथा 38 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने अगले छह दिन यानी 12 फरवरी तक राज्य में शुष्क मौसम की संभावना जताई है।  

यहां देखे मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

 कश्मीर में भीषण ठंड से राहत नहीं

कश्मीर में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के साथ ही घाटी में शीतलहर का प्रभाव जारी है। दक्षिण कश्मीर का पहलगाम बीती रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान पिछली रात शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो इससे पहली रात शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे था।  

Latest India News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।