खुशखबरी: अब बिना वीजा के ईरान में घूम सकेंगे भारतीय पर्यटक, 15 दिन के लिए मिलेगी सुविधा

अब बिना वीजा के ईरान में घूम सकेंगे भारतीय पर्यटक- India TV Hindi

Image Source : PTI
अब बिना वीजा के ईरान में घूम सकेंगे भारतीय पर्यटक

Visa Free Iran Visit: ईरान यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। वे इंडियन टूरिस्ट जो ईरान यात्रा पर जाएंगे अब उन्हें वीजा की जरूरत नहीं है। ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री सुविधा प्रारंभ कर ​दी है। नई दिल्ली में ईरान के दूतावास ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी है। हालांकि यह वीजा फ्री ट्रैवल 15 दिन के लिए ही रहेगा यानी पर्यटक 15 दिन बिना वीजा के ईरान में रुक सकेंगे। जानिए इसके लिए पर्यटकों को क्या करना होगा।

ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए 15 दिन बिना वीजा के ईरान में रुकने की फैसिलिटी दी है। हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी रहेंगी। इसके लिए भारतीय पर्यटकों कोएयर ट्रेवल यानी हवाई मार्ग से जाना होगा। हवाई यात्रियों को ही इस वीजा फ्री सुविधा का लाभ मिलेगा। अपनी गिरती इकोनॉमी के कारण पर्यटकों को​ रिझाने और टूरिज्म इंडस्ट्री से कमाई करने के उपायों के तहत ईरान इस तरह की फैसिलिटी दे रहा है।

जानिए वीजा फ्री पॉलिसी के पीछे क्या है वजह?

परमाणु प्रोग्राम बंद न करने के कारण ईरान पर पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसका सीधा असर उसके कारोबार पर पड़ रहा है। ऐसे खस्ताहाल में अपनी इकोनॉमी को सहारा देने के लिए भारत सहित अपने 28 दोस्त देशों के लिए वीजा फ्री टूरिज्म का ऐलान ईरान ने दिसंबर 2023 में किया था। इसके बाद नई दिल्ली स्थित ईरान की एंबैसी ने अपने ताजा बयान में इस ऐलान पर मुहर लगा दी। 

एयर ट्रैवल करने वाले यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा

नई दिल्ली में ईरान की एंबैसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया वीजा फ्री पॉलिसी की सुविधा भारतीय हवाई यात्रियों के लिए होगी, जो हवाई जहाज से ईरान पहुचेंगे। यह सुविधा सिर्फ घूमने फिरने के लिए ही ​दी गई है। इसके अलावा वे कितने दिन वहां ठहर सकेंगे, इसके लिए भी नियम कायदे तय किए गए हैं। अगर कोई टूरिस्ट 15 दिन से ज्यादा ठहरना चाहता है या 6 महीने में एक से ज्यादा बार ईरान आना चाहता है तो उसे दूसरी कैटेगरी का वीजा लेना होगा।

भारत का पारंपरिक दोस्त है ईरान

ईरान भारत का पारंपरिक दोस्त है। शिया देश ईरान पाकिस्तान से हालिया तनातनी के ​कारण सुर्खियों में रहा। इससे ठीक पहले पिछले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष हुसैन आमिर-अब्दुलाहियान के साथ द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की थी।

Latest World News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

तिसरी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र तिसरी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य रैली एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल

*प्रेस विज्ञप्ति* *——————–* *——————-* – *चतरा पुलिस* *दिनांक 18.03.2026* ——————– ——————– *टी0एस0पी0सी0 संगठन ( सुदर्शन जी ) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार* *प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट* दिनांक 18/03/2026

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित में बीते कई दिनों से मनरेगा कर्मियों के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जो कि आज दिन बुधवार को सुबह 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि जे ई को आगामी पर्व के बाद हटा दिया जाएगा। जो 8 वर्षों से टीका हुआ था। साथ ही हड़ताल में बैठे लोगों ने लिखित रूप से मांगा किया। वहीं जब लिखित रूप से दिए दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने तो अनिश्चिकालीन धरना स्वयं ही हटा लिया गया है।