Stock Market Opening: भारतीय बाजार में जबरदस्त तेजी, 22000 के पार खुला निफ्टी

शेयर बाजार - India TV Paisa
Photo:फाइल शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है।

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी के साथ खुला है। बाजार के सभी मुख्य सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 171 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,358 अंक और एनएसई निफ्टी 75 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 22,004 अंक पर कारोबार कर रहा था।  बाजार में आज आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी देखी जा रही है। ऑटो, पीएसयू, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और मीडिया शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। 

सुबह 9:30 बजे तक एनएसई पर 1597 शेयरों में तेजी के साथ और 436 शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है।  लार्ज कैप शेयरों की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 240 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,224 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 166 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,597 अंक पर बना हुआ है। 

इन शेयर में हुई खरीदारी और बिकवाली

निफ्टी पैक में एसबीआई, एचडीएफसी लाइफ, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ, सन फार्मा, हिंडाल्को, ग्रासिम, कोटक महिंद्रा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन, डिविस लैब्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, रिलायंस, अपोलो हॉस्पिटल, अडानी एंटरप्राइजेज, सिप्ला, आईटीसी, भारती एयरटेल, एलटीआई माइंडट्री, एमएंडएम, नेस्ले, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, डॉ. रेड्डी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

बीपीसीएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, ब्रिटानिया, विप्रो, यूपीएल, टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, टीसीएस, अडानी पोर्ट, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर और एनटीपीसी में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। 

वैश्विक बाजारों में तेजी 

वैश्विक बाजारों में तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। एशिया में हांगकांग को छोड़कर करीब सभी बाजार बढ़े हुए हैं। वहीं, कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

Latest Business News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

तिसरी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र तिसरी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य रैली एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल

*प्रेस विज्ञप्ति* *——————–* *——————-* – *चतरा पुलिस* *दिनांक 18.03.2026* ——————– ——————– *टी0एस0पी0सी0 संगठन ( सुदर्शन जी ) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार* *प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट* दिनांक 18/03/2026

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित में बीते कई दिनों से मनरेगा कर्मियों के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जो कि आज दिन बुधवार को सुबह 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि जे ई को आगामी पर्व के बाद हटा दिया जाएगा। जो 8 वर्षों से टीका हुआ था। साथ ही हड़ताल में बैठे लोगों ने लिखित रूप से मांगा किया। वहीं जब लिखित रूप से दिए दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने तो अनिश्चिकालीन धरना स्वयं ही हटा लिया गया है।