VIDEO: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी की प्रेस कान्फ्रेंस , ED के खिलाफ करेंगी बड़ा खुलासा?

aap leader atishi- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
आम आदमी पार्टी नेता आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को ईडी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें आतिशी ने ईडी पर गवाहों के बयानों के साथ छेड़छाड़ और ऑडियो डिलीट करने के आरोप लगाए थे। अब आज एक बार फिर केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मीडिया के सामने आकर ईडी के खिलाफ कोई बड़ा खुलासा करने वाली हैं। आतिशी फिर आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं और ईडी के खिलाफ हल्ला बोल रही हैं। कल आतिशी ने जो आरोप ईडी पर लगाए थे उन पर ईडी के साथ ही बीजेपी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

समन का जवाब नहीं देने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने पर दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है, “बीजेपी और पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि बिना किसी मामले या ईसीआईआर के छापे मारे जा रहे हैं।” क्या यह प्रमुख जांच एजेंसी है?…आज, ईडी का इस्तेमाल केवल उनके (भाजपा) राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए किया जा रहा है और अरविंद केजरीवाल इस सूची में नंबर एक पर हैं…”

वीडियो में देखें आतिशी क्या कर रहीं…

आतिशी ने मंगलवार को कहा था कि ईडी दो साल से शराब घोटाले की जांच कर रही है लेकिन उसे अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसके साथ ही केजरीवाल की मंत्री ने कहा कि ईडी के पास गवाहों के स्टेटमेंट भी मौजूद नहीं हैं। उनको भी ग़ायब कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक गवाहों के बयान का ऑडियो के साथ वीडियो होना चाहिए था लेकिन ईडी ने ऑडियो डिलीट कर दिया है।आतिशी ने ये भी आरोप लगाया कि ईडी ने गवाहों पर प्रेशर बनाकर झूठे बयान रिकॉर्ड कर लिए थे और जब उन्हें लगा कि कोर्ट में किरकिरी होगी, तो उन्होंने सारे बयानों के ऑडियो डिलीट कर दिए।

आप नेता ने ईडी पर लगाए हैं ये आरोप

1.ईडी ने आरोपी का ऑडियो गायब किया 

2.सारे आरोपियों से पूछताछ का ऑडियो गुम

3. ईडी के सारे स्टेटमेंट में फर्जीवाड़ा हुआ

4.डरा धमकाकर आरोपियों के बयान लिए

ईडी ने आरोपों का दिया जवाब

आम आदमी पार्टी के आरोपों को ईडी ने बेबुनियाद और बदनीयती से भरा बताया है। ईडी ने कहा कि उसके पास सारे आरोपियों की रिकॉर्डिंग मौजूद है। चूंकि ये सारी रिकॉर्डिंग CCTV कैमरे में रिकॉर्ड की गई है, जिसमें सिर्फ़ वीडियो होते हैं, ऑडियो नहीं होते। इसीलिए, कुछ गवाहों और आरोपियों के स्टेटमेंट के ऑडियो मौजूद नहीं हैं। ईडी का कहना है कि उसने ये बातें कोर्ट को भी बता दी है और ने पिछले साल 23 अक्टूबर से ईडी ने अपने इन्वेस्टिगेशन सेंटर को अपग्रेड किया है, जिसके बाद से गवाहों के बयान के ऑडियो-वीडियो सब हैं। ईडी ने ये भी कहा कि जांच एजेंसी पर झूठे इल्ज़ाम लगाने वालों के ख़िलाफ़ वो कड़ा एक्शन लेगी।

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।