भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क पर हुई चर्चा

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू की अध्यक्षता में बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सफल बनाने, विश्व योग दिवस के आयोजन, नगर कार्यालय के जीर्णोद्धार तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री Chandra Mohan Prasad ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दलित बस्तियों में सेवा कार्यों को बढ़ावा दें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया।
बैठक के दौरान नगर मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
अंत में भाजपा बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार राम उर्फ छोटन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू की अध्यक्षता में बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने, विश्व योग दिवस के आयोजन, नगर कार्यालय के जीर्णोद्धार तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

और पढ़ें