
वीओ:
गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में 4 जून की रात थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों ने सहयोग किया। पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों, वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की।
यह कार्रवाई भवनाथपुर थाना में दर्ज मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट और कुर्की आदेशों के अनुपालन के तहत की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
