
इस अवसर पर मुखिया किशोरी साव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है। उन्होंने पंचायतवासियों से अपने घरों, गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों एवं हरियाली बढ़ाने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।



