तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारों में शुक्रवार शाम 7 बजे बीडीओ और सीओ औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान गैस सिलेंडर जांच के क्रम में एक गरीब रेडी दुकानदार के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगा, जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया। स्थानीय दुकानदार और लोग भड़क उठे तथा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों ने बीडीओ के रवैये पर नाराजगी जताते हुए उनसे माफी मांगने की बात कही। लोगों का कहना था। कि अगर ऐसा हो रहा है तो फिर गैस के एजेंसियों पर करवाई की जाए बल्कि एक गरीब दुकानदारों के साथ ऐसे दुर्व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं आक्रोशित लोगों के बीच यह मांग भी उठने लगी कि ऐसे प्रखंड विकास पदाधिकारी को यहां से हटाया जाए, क्योंकि उनकी मनमानी अब नहीं चलेगी।
मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है।