जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से थाना में आवेदन गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरैता पंचायत के धुरैता मोड़ के पास शुक्रवार को जमीन विवाद

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरैता पंचायत के धुरैता मोड़ के पास शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। खतियानी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
धुरैत निवासी उपेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी खतियानी जमीन, खाता संख्या-25, प्लॉट संख्या-05/797, रकबा लगभग 2 एकड़ 46 डिसमिल, उनके दादा जवाहर लाल के नाम दर्ज है। उनका आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोग जबरन जमीन पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उनके पुत्र रानु कुमार सिन्हा के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
आवेदन में अमन भदानी, मनीष भदानी, आशिष भदानी, अविनाश भदानी, राहुल भदानी एवं अवधेश भदानी समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। साथ ही प्रदीप साव पर भी हमला करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि उनके माथे पर ईंट से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का इलाज कराया गया।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से उषा देवी, पति अश्विनेश कुमार भदानी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि मौजा बलेडीह स्थित खाता संख्या-05, प्लॉट संख्या-05/797, रकबा 104 डिसमिल जमीन उनकी सास स्वर्गीय बत्तो देवी ने वर्ष 1984 में विधिवत रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी थी। आवेदन में कहा गया है कि जमीन का दाखिल-खारिज एवं राजस्व रसीद पूर्व से निर्गत होती रही है तथा वर्षों से परिवार का कब्जा कायम है।
पीड़िता के अनुसार शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं निर्माण कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि रात से ही वहां काम चल रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।
आवेदन में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, गला दबाकर हत्या का प्रयास, कपड़े फाड़ने तथा सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पूर्व पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी और पैसा नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है।
दोनों पक्षों ने हीरोडीह थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी महेश चन्द्र ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।