गिरिडीह के बेरदोगा पंचायत में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कैंप आयोजित

बेरदोगा पंचायत के कोरनाटांड़ तथा चपरडीहा गांव में बुधवार, 20 मई 2026 को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य उन लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था, जो अब तक विभिन्न योजनाओं से वंचित रहे हैं या आवेदन नहीं कर पाए थे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आवश्यक प्रक्रिया के तहत आवेदन भी भरवाए गए। इसके साथ ही गांव में हेल्थ कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंद लोगों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया अर्जुन मरांडी, पंचायत सचिव राजेंद्र पंडित, वार्ड सदस्य रामेश्वर हेंब्रम सहित सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा गठित ग्राम विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं संस्था की ओर से आनंद त्रिपाठी, तिलक पंडित तथा किशुन हेंब्रम समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

और पढ़ें